Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में मना संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एसआर डीएवी पुंदाग में मना संस्कृत सप्ताह का समापन समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में दिनांक 28.8.23 से 2.9.23 तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। हर वर्ष संस्कृत भाषा के महत्त्व को प्रतिपादित करने के लिए श्रावणी पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में देव भाषा संस्कृत में कविता पाठ, गीता पाठ, श्लोक वाचन, भजन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। 

दिनांक 2.9.23 को उक्त आयोजन के समापन समारोह में हिंदी तथा संस्कृत के प्रकांड विद्वान सह रांची विश्वविद्यालय के हिंदी  विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष जंग बहादुर पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सामूहिक वैदिक महाहवन के साथ समारोह का शुभ आरंभ हुआ। 

प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से विद्यालय प्रांगण में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आज विद्यालय परिवार उनके वचनामृत का पान करके धन्य होगा। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है, साथ ही कंप्यूटर के लिए भी सबसे उपयुक्त भाषा है। 

यह विश्व की प्राचीनतम भाषा है, जिसमें वेद, पुराण, उपनिषद, रामायण, महाभारत जैसे श्रेष्ठ ग्रंथ लिखे गये हैं। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने, निज संस्कृति पर अभिमान करवाने हेतु इस  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

मुख्य अतिथि जंग बहादुर पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हर विद्यालय में वर्ष भर संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देने हेतु विविध आयोजन किये जाने चाहिए। संस्कृत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा है, क्योंकि यह एक वैज्ञानिक भाषा है। 

संस्कृत ने उन्हें विश्व पटल पर ख्याति दिलायी है। उक्त कार्यक्रम में सप्ताह भर आयोजित प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। शांति पाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,864