Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

राज्यपाल रमेश बैस ने जानी बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया में कोयला खनन कार्यों की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
राज्यपाल रमेश बैस ने जानी बीसीसीएल के कुसुंडा एरिया में कोयला खनन कार्यों की हकीकत
विज्ञापन
रांची। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज धनबाद पहुंचने पर बीसीसीएल के कुसुंडा क्षेत्र के कोयला खदानों मे व्यू पॉइंट से कोयला खनन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही खनन कार्यों मे प्रयुक्त होने वाली तीन भारी वाहनों का उद्घाटन भी किया। मौके पर राज्यपाल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने विदेशों में भी अंडरग्राउंड माइनिंग देखी है। काफी दिनों से ओपन कास्ट माइनिंग देखने की इच्छा थी। आज धनबाद पहुंचने पर ओपन कास्ट माइनिंग में कोयला खनन कार्यों के साथ-साथ यहां की व्यवस्था एवं प्रबंधन इत्यादि का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी सहित जिला प्रशासन एवं बीसीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व धनबाद परिसदन पहुंचने पर उपायुक्त सिंह एवं एसएसपी कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। धनबाद परिसदन में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया।
विज्ञापन