Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल हेसल में स्वच्छताकर्मियों को राखी बांधेंगी मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल हेसल में स्वच्छताकर्मियों को राखी बांधेंगी मातृशक्ति-दुर्गावाहिनी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शनिवार को देवी मंडप पथ स्थित हेसल अखाड़ा हनुमान मंदिर, रांची में विश्व हिन्दू परिषद की महिला इकाई, मातृशक्ति- दुगार्वाहिनी तथा मारुतिमंगल सत्संग समिति के द्वारा संयुक्त रूप से रक्षा बंधन उत्सव मनाया जायेगा। 

गत वर्ष की भांति इस बार भी इस निमित्त विशेष रूप से नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व पार्षद अशोक यादव सहित विहिप, दुर्गावाहिनी के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

आज के सत्संग में कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु बैठक किया गया। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने समाज में स्वच्छता कर्मियों के महत्त्वपूर्ण योगदान की चर्चा की तथा हिंदू समाज के सभी घटकों को आत्मीयतापूर्ण सनेह-सम्मान देकर सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

व्यवस्था बैठक में उषा सिंह, मीना देवी, मंजु देवी, कलावती देवी, पुष्पा देवी, मधु देवी, द्रौपदी देवी, नीलम देवी, लीला देवी, पार्वती देवी, सहित सभी सदस्य माता-बहनें उपस्थित थीं। उक्त जानकारी वीरेन्द्र विमल (मातृशक्ति  प्रमुख), उषा सिंह (क्षेत्र मंत्री) और गुरगोविंद सिंह नगर, रांची ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,926