Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में जिला पिकलबॉल एसोसिएशन ने कराया इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ग्रिजली विद्यालय में जिला पिकलबॉल एसोसिएशन ने कराया इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम में कोडरमा जिला पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर हाउस पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता, पिकलबॉल संघ के सचिव प्रभात कुमार, कोडरमा पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव संदीप सिन्हा, अंतरष्ट्रीय पिकलबॉल खिलाड़ी आनंद सिंह, कोडरमा आर्चरी संघ के सचिव विशाल सिंह शामिल हुए और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। 

अतिथियों का स्वागत ग्रिजली विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता तथा ग्रिजली विद्यालय की प्राचार्या अपर्णा सिन्हा ने किया। अपने संबोधन में विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ग्रिजली विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को खेल के महत्व के साथ-साथ सहयोग और टीम वर्क सीखने का अवसर प्रदान करना है। 

उन्होंने कोडरमा पिकलबॉल एसोसिएशन के सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गयी उनकी कड़ी मेहनत तथा स्थानीय स्तर पर पिकलबॉल को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दिया। इस चैंपियनशिप में ग्रिजली विद्यालय के चारों हाउस ईस्ट, वेस्ट, नार्थ तथा साउथ हाउस के छात्रों ने भाग लिया। 

प्राइमरी वर्ग से नार्थ हाउस विजेता एवं साउथ हाउस उपविजेता बनी। मिडिल वर्ग से साउथ हाउस विजेता तथा ईस्ट हाउस उपविजेता बनी। सेकेंडरी वर्ग से नार्थ हाउस विजेता एवं साउथ हाउस उपविजेता बनी। सभी विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रंजन गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हो रही इस खेल की लोकप्रियता को देखकर उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां से बहुत से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायेंगे।  

उन्होंने छात्रों को बताया कि आगामी अक्टूबर माह में लखनऊ में आयोजित होने वाले ईस्ट जोन पिकलबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है जिसमे उन्हें उम्मीद है कि ग्रिजली विद्यालय के छात्र भाग लेंगे एवं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक विजय कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार चौधरी, बुद्धा देब नस्कर, अनुराग सिंह, तुषार रॉय चौधरी, स्पोर्ट्स को-आर्डिनेटर अमित दास, कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार साव, शिक्षक राज कुमार राम, रणविजय सिंह, दिलीप कुमार आदि का योगदान सराहनीय रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,090