डुमरी उपचुनाव
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। डुमरी उपचुनाव को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के जरूवा मोड़ पर बनाये गये चेकनाका पर स्टैटिक सर्विलांस टीम ने गुरुवार की सुबह जांच के दौरान एक वाहन से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद किये।
हुंडई कार आई 20 (जेएच 09 एएफ-0453) पर सवार व्यक्ति तेलो पश्चिमी निवासी निखिल कुमार द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया।