Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ मेदिनीनगर से एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू : 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ मेदिनीनगर से एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। शहर थाना पुलिस ने 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ कांदू मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 30 अगस्त की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि टीओपी दो अंतर्गत कांदू मोहल्ला के रामनगर में जितेंद्र कुमार गुप्ता नशीला पदार्थ बेच रहा है। 

इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जितेंद्र कुमार गुप्ता के घर के पास पहुंचे। पुलिस को देखकर पक्के मकान से निकलकर एक व्यक्ति को भगाने का प्रयास कर रहा था। 

इसके बाद पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उसके पास से 17 कागज की पुड़िया में 5.18 ग्राम हेरोइन पकड़ा गया। पकड़ने के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया। 

इस छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक महावीर एकका, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, हवलदार जसमुद्दीन खान, आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह व उपेंद्र कुमार शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,509