Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रक्षाबंधन के बहाने बड़ी बहन अंजनी ने सीएम हेमन्त सोरेन को दिया आशीर्वाद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रक्षाबंधन के बहाने बड़ी बहन अंजनी ने सीएम हेमन्त सोरेन को दिया आशीर्वाद
विज्ञापन
  • बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत को बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाई- बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आज बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी तथा उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्यवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन