टीम एबीएन, कोडरमा। भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला की एक बैठक कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव की आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शिवलाल सिंह तथा संचालन जिला मंत्री महेंद्र यादव ने किया।
झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा की भव्य तैयारी एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई। बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव जी उपस्थित हुई।
डॉ नीरा यादव ने कहा कि बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के तहत पूरे प्रदेश भ्रमण पर हैं। इस संकल्प यात्रा के तहत 4 सितंबर 2023 को डोमचांच के चंद्रावती हाई स्कूल के बगल वाले मैदान में उनका आगमन होने जा रहा है।
उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि सभी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेंऔर बाबूलाल मरांडी जी का स्वागत गोमो दुर्गा मंडप से सैकड़ों मोटरसाइकिल एवं गाड़ी से कार्यकर्ताओं के साथ झुमरी तिलैया, कोडरमा बाजार होते हुए सभा स्थल तक जाएंगे और पूरे कोडरमा विधानसभा को बैनर-पोस्टर, झंडे से भव्य रूप से सजाया जायेगा।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा प्रदेश अध्यक्ष के इस संकल्प यात्रा को भव्य और विशाल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में हर बूथों से कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा बाबूलाल मरांडी जी झुमरी तिलैया होते हुए जाएंगे झुमरी तिलैया में उनका भव्य स्वागत होना चाहिए।
प्रकाश राम ने कहा कि संकल्प यात्रा की सूचना सभी कार्यकर्ताओं को मिले ताकि सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हो सके। रामनाथ सिंह ने कहा सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ कमेटी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। दिनेश्वर प्रसाद ने कहा कि कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे, सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना हो इस पर जोर दिया।
मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद, बैजनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर जोशी, प्रवीण पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज प्रताप मेहता, कोडरमा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पाल, दिनेश सिंह, विजय यादव, मुकेश राम, जयशंकर प्रसाद, सुनील भारती, चंदन बर्णवाल, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, सुधीर यादव, परिमल सिंह, रविंद्र यादव, किशोर पंडित, सुदीप्तो घोष, हरि पंडित, महादेव दास, विजय सिंह, रामस्वरूप यादव, पप्पू यादव, भगवान दास साहू, संजय यादव, लखन पासवान सुभाष प्रसाद रोशन कुमार, प्रदीप यादव, कुलदीप राम, टेकलाल मंडल, प्रदीप यादव, सुरेंद्र राजवंशी, महेश यादव, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।