Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिलदेव में आज धूमधाम से मना संस्कृत दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डीएवी कपिलदेव में आज धूमधाम से मना संस्कृत दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव में आज संस्कृत दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। संस्कृत दिवस के अवसर पर बच्चों ने ईश्वर स्तुति, संध्या मंत्र, गणेश वंदना, शिव तांडव मंत्र, श्लोक वाचन, गीता श्लोक और शिव तांडव पर नृत्य प्रस्तुत किये।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्कृत शिक्षक उदय नाथ झा और अंग्रेजी शिक्षक जी के पाठक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संस्कृत की भूमिका पर चर्चा की। 

वरीय शिक्षक सत्येंद्र कुमार राणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्कृत का प्रयोग करने पर जोर दिया। प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने संस्कृत दिवस के अवसर पर सबको बधाई दी है। 

आज जिन बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए उनमें प्रज्ञा, खुशी वेदांत, आदित्य राज, निशिता, दिव्यांश, गौरव, आर्या, अंश, प्रणव, संस्कार मिशिका, आदर्श, आयुष अनंत और कृतिका शामिल हैं। सभा का संचालन सुकन्या ने किया। 

मौके पर वर्ग आठ, नौ और दस के छात्र-छात्राएं और शिक्षक अरुण कुमार मंडल, रुद्र कांत झा, काकोली दत्ता, मीनू खत्री समेत अन्य लोग मौजूद थे मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन