Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भजन कार्यक्रम के साथ दो दिनी काली महोत्सव आरंभ, शालिनी गुप्ता बोलीं- भक्ति में ही समाहित है शक्ति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भजन कार्यक्रम के साथ दो दिनी काली महोत्सव आरंभ, शालिनी गुप्ता बोलीं- भक्ति में ही समाहित है शक्ति
विज्ञापन
कोडरमा। नगर की धार्मिक संगठन श्री काली महिला मंडल का 32वां वार्षिक उत्सव सह दो दिवसीय सवा 24 घंटे का संगीतमय भजनों का कार्यक्रम झुमरी तिलैया के सामंतो काली मंदिर में शुक्रवार से शुरू हुआ। मौके पर मंदिर परिसर में विभिन्न देवी देवताओं का दरबार सजाया गया एवं मंदिर के गुम्मद से लेकर प्रवेश द्वार तक भव्य लाइटिंग से मंदिर परिसर से जगमग हो रहा है। काली मंदिर में प्रतिमा स्थल एवं भव्य दरबार में सवा 24 घंटे का अखंड ज्योत आलौकिक शृंगार भी किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत में ज्योत पुनम वर्णवाल एवं सुमन पांडेय ने प्रज्ज्वलित की। पूजा अर्चना पंडित अरविंदम बनर्जी एवं केदार पांडेय ने करायी। वहीं आमवस्या को लेकर शनिवार को 56 भोग नौ कन्याओं का पूजन भव्य गजरा अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। वहीं हवन कार्यक्रम भी किया जायेगा। समिति की अध्यक्ष सरोजनी देवी सचिव आशा वर्णवाल ने बताया कि 32वर्षों से काली महिला मंडल भक्ति का अलख जगा रही है। प्रत्येक गुरूवार को मंदिर परिसर एवं चेत्र और शरदीय नवरात्रा में घर-घर भक्ति का अलख जगाया जाता है। इधर कार्यक्रम मं बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रधान शालिनी गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में किड्स जी की नर्देशक ब्यूटी सिंह एवं पतांजलि योग समिति एवं महिला संयोजिका सुषमा सुमन ने माता रानी के दरबार में माथा टेका और सुख समृद्धि की कामना की। जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि काली महिला मंडल भक्ति का अलख जगा रही है और भक्ति में ही शक्ति समाहित है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देवी देवताओं के नाम का स्मर्णण तो होता है साथ ही गायकों के द्वारा प्रस्तुत भजन से घंटो तनाव से मुकित मिलती है। उन्होनें कहा कि मॉ काली मॉ दुर्गा मॉ सरस्वती व अन्य देवी देवताओं को साक्षी मानते हुए यह प्रण लेना चाहिए कि बेटी बचाओ और बेटी पढाओें के साथ-साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने मेंं महति भूमिका निभाये। कार्यक्रम में पूनम सेठ ने ज्योत मईया हमने जलाई है, आशा वर्णवाल आज मेरी मईया का दरबार बडा प्यारा लागे, मीणा पांडेय मानो मनभावन, माला सेठ देना है तो दीलिए, सुनीता लाल मईया सजी है मईया सजी है, मुकेश सिंह कीर्तन की है रात, जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्त झुमते नजर आये। मौके पर इंदु यादव, मंजु सिंह, प्रतिमा सिंह, इंदु जायसवाल, सुनीता वर्णवाल, डॉ बी रानी, सोनी जायसवाल, जसवीर कालरा, आशा मोदी, किरण देवी, मंजु देवी, सुनीता सिंह, गीता सिंह, संजु सिंह, उषा देवी, मन्नु साव, गजाधर पासवान, प्रभु विश्वकर्मा, प्रो बिरेन्द्र सिंह, सुशील अग्रवाल, लखन यादव के अलावा कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,955