Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने रांची के सर्जना चौक राम मंदिर व दुर्गा बाड़ी में की सबों की कल्याण के लिए पूजा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने रांची के सर्जना चौक राम मंदिर व दुर्गा बाड़ी में की सबों की कल्याण के लिए पूजा
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत मंगलवार देर शाम राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक श्रीराम मंदिर और दुगार्बाड़ी में झारखंड के कल्याण सुख और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। 

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबों के आदर्श हैं। झारखंड के वन क्षेत्र के साथ गिरि कंदराओं से उनके वनवास काल से ही उनका गहरा संबंध रहा है। इस बात का उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है।  श्रीराम सबके तारणहार हैं और देवी दुर्गा न्याय और सबका कल्याण करने वाली है।

राज्य के सभी नागरिकों का कल्याण हो, इस उद्देश्य से मंगलवार को श्री राम मंदिर में श्री राम दरबार का दर्शन किया गया। उनकी पूजा अर्चना की गयी। मौके पर सांसद के साथ अन्य लोगों के अलावा राजू चक्रवर्ती, पंकज कुमार, अनिल साहू, मनोज पाल, सुखविंदर सिंह, शशि भूषण, मनोज पाल, कुमुद कुमार, मुन्ना सिंह, अवधेश साहू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,947