Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोल बम के नारों से गूंजा अल्बर्ट एक्का चौक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोल बम के नारों से गूंजा अल्बर्ट एक्का चौक
विज्ञापन

...अरे मेरे भोले को लग गयी प्यास 

भक्ती जागरण में झूमें शिव भक्त 

टीम एबीएन, रांची। मां काली सेना रांची महानगर के तत्वावधान में सावन के अंतिम सोमवारी के पूर्व अल्बर्ट एक्का चौक में भव्य जागरण एवं भव्य झांकी का आयोजन किया गया। हर साल की भांति इस साल भी भगवान भोले के भजनों से भक्तों की महफिल सजी। 

शिव भक्तों के जोश और उमंग में भगवान भोले की उपासना से सराबोर भक्तों के लिए विशेष रूप से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों शिव भक्तों नें अपनी हाजरी लगाकर जीवन को सुखमय बनाने की दुआ मांगी। भक्ति जागरण मंडली ग्रुप के आर्गेनाइजर राकेश सोनी गायक झाया सिंह, श्रत्रुधन गुप्ता, स्नेहा सिंगर एवं एके साहू झांकी प्रस्तुत किया गया। 

जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य अतिथि डॉ महुआ माजी, सीपी सिंह, रमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, किशोर साहू, उदय साहू, संजय सिंह (लल्लू), सुमित तिवारी, बंटी वर्मा, भोलू सिंह, नंद किशोर सिंह चंदेल, सबलू मुंडा, विनय सिंह, राहुल सिंह, राम पांडेय, राजेश ठाकुर, दिलीप सिंह, नमन भारतीय, करण सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आकाश रजक, सौरव रजक, शशांक शर्मा, आकाश सिंह, यश वर्मा, सोनू जेसवाल, आदि कार्यकर्त्ता मौजूत रहेंगे। यह जानकारी मां काली सेना के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,402