Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी सहायक समिति का साधारण सभा एवं नए सत्र का चुनाव 1 अक्टूबर को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी सहायक समिति का साधारण सभा एवं नए सत्र का चुनाव 1 अक्टूबर को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया की अध्यक्षता में मारवाड़ी भवन के समिति कार्यालय में संपन्न हुई। 

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मारवाड़ी सहायक समिति रांची की साधारण सभा एवं समिति की निर्वाचन सत्र-2023-25 का चुनाव 1 अक्टूबर को मारवाड़ी भवन में होगा। 

इस चुनाव हेतु कमल कुमार केडिया को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। श्री केडिया ने निर्वाचन सहयोगी के रूप में राजेंद्र केडिया पवन शर्मा एवं विनोद जैन को नियुक्त किया है। 

समिति के सचिव कौशल राजगढ़िया ने बताया कि मारवाड़ी सहायक समिति के चुनाव में सत्र 2023 - 25 के लिए संस्था के  पदाधिकारीयों मे अध्यक्ष-एक, उपाध्यक्ष दो, उप सचिव दो, कोषाध्यक्ष एक एवं बीस कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन होगा। 

बैठक में समिति के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,012