- उपायुक्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन द्वारा मेजर ध्यानचंद के जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सीएच स्कूल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमे 800 मीटर दौड़, फुटबॉल, कबड्डी व तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जहां फुटबॉल का फाइनल मैच कोडरमा बनाम डोमचांच के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूट में कोडरमा ने बाजी मार ली। वहीं 800 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान स्वीटी कुमारी वहीं तृतीय स्थान सपना कुमारी ने प्राप्त किया।
वहीं कबड्डी बालिका वर्ग में आजाद टीम ने शहीद भगत सिंह एकेडमी को हरा कर विजेता हुई। बालक वर्ग में आजाद टीम ने झारखंड पब्लिक स्कूल को हरा कर विजेता बनी। तीरंदाजी में प्रथम स्थान पर आफरीन, द्वितीय स्थान पर अलीफा, तृतीय स्थान पर इशिका एवं बालक वर्ग में प्रथम अंकित कुमार, द्वितीय स्थान पर अनमोल और तृतीय स्थान पर गौरव रहे।
सभी खिलाड़ियों को जिला प्रशासन ने मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस पर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखण्ड रांची अन्तर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची द्वारा संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग कीड़ा प्रशिक्षण केंद्र के उत्कृष्ट पांच खिलाड़ियों के लिए का सम्मान समारोह 2023 का आयोजन समाहरणालय किया गया।
डे-बोर्डिंग कीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उक्त खिलाड़ियों को उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें रोजी परवीन, काम्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, तनु श्री और पायल कुमारी शामिल है।
उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं, इसी तरह आगे खेलते रहे और आगे बढ़ते रहे। वहीं इन सभी खेलों में निर्णायक की भूमिका में सोनू कुमार, विशाल सिंह, आदर्श कुमार, श्रेया कुमारी, सोनल पांडेय समेत कई अन्य रहे।
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, खेल विभाग कर्मी धीरेंद्र सिंह, टिंकू विश्वकर्मा, कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा समेत कई अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।