टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज से विधि के छात्रों का एक दल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार का दौरा किया और वहां कैदियों के स्थिति के बारे में जाना। यह कार्यक्रम डालसा के सहयोग से संपन्न हुआ।
डालसा की ओर से एलएडीसी अधिवक्ता कविता केट्टे उपस्थित रहीं। इंस्टीट्यूट की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस रिमझिम वैष्णवी तथा छात्र विश्वजीत कुमार तिवारी, माधव कुमार, हेमा सिंह, अम्बेश चौबे, रितिका आनंद, नेयाब अहब उपस्थित रहे।