Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गम्हरिया : गड्ढे में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गम्हरिया : गड्ढे में डूबने से आठवीं के छात्र की मौत
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गम्हरिया। आदित्यपुर थाना अंतर्गत बड़ा गम्हरिया स्थित राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय (बेसिक स्कूल) से कुछ दूरी पर स्थित एक गड्ढे में डूबकर मंगलवार को शुभंकर मंडल (15) नामक आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। 

मृतक बास्को नगर का रहने वाला था, जो बेसिक स्कूल में ही आठवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे स्कूल के शिक्षकों को सूचना मिली कि उक्त छात्र गड्ढे में डूब गया है। 

इसके बाद उसकी खोजबीन कर गम्हरिया स्थित साुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सीओ मनोज कुमार, सुब्रता महतो आदि अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,754