Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सावन सिंधारा उत्सव में भजनों की गूंज से झूम उठे श्रद्धालुगण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सावन सिंधारा उत्सव में भजनों की गूंज से झूम उठे श्रद्धालुगण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में मां श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा उत्सव धूम धाम से मनाया गया। जिसमें 351 से अधिक महिलाओं ने राजस्थानी वेश भूषा मारवाड़ी परिधान में माता के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश पूजन के साथ विजय पालड़ीवाल ने सह परिवार माता की ज्योत प्रज्वलित की। 

विशेष रूप से तैयार किये गये। छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। पुरुलिया से आई मशहूर भजन गायिका शीतल कटारूका द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई जिनका साथ रांची की कलाकार सावित्री तोदी ने दिया। इनके द्वारा प्रस्तुत

मैया तेरे भरोसे मेरा परिवार है,
तू सिंह पे चढ़ कर आजा मां

मेरी झोली भर दीजिये जीण भवानी मां,
जीण तुम बड़ी दयालु हो मां
चौसठ योगिनी,

भजनों का आये हुए सभी भक्तों ने भरपूर आनंद लिया। भजनों के साथ माता काजन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चुनरी महोत्सव, निशान यात्रा एवं गजरा महोत्सव मनाया गया। उत्सव में आये भक्तो ने मां श्री जीण भवानी को झूला झुलाया एवं माता का आशीर्वाद लिया। राजस्थान मे सिंधारा का एक विशेष महत्त्व होता है इस दिन बहू बेटियो को वस्र आभूषण देकर मीठे-मीठे पकवान खिलाकर झूला झुलाया जाता है। 

सिंधारा महोत्सव का समापन महाआरती के साथ हुआ। महोत्सव के दौरान माता के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया एवं सहयोग करने के लिए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया। 

कार्यक्रम को सफल बनने में ओम अग्रवाल, विजय पालड़ीवाल, बजरंग सोमानी, अजय अग्रवाल, गौरव पालड़ीवाल, नारायण विजयवर्गीय, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, कविता सोमानी, उषा शर्मा, सुनीता मित्तल, संगीता अग्रवाल, सविता शर्मा, निधि विजयवर्गीय व सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,047