Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने महिला के बच्चे की ले ली जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शादी से इंकार करने पर सनकी आशिक ने महिला के बच्चे की ले ली जान
विज्ञापन

महिला का पति तीन वर्षों से है लापता 

महिला और आरोपी के बीच दो वर्षों से था प्रेम संबंध 

बगड़ू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव की घटना 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिले में लव जिहाद का और मामला प्रकाश में आया है। एक सनकी आशिक ने आदिवासी महिला के विवाह से इंकार करने पर उसके नौ वर्षीय पुत्र का गला घोंट कर हत्या कर दी है। शव को छुपाने की नीयत से शव को कुएं में डाल दिया था। मामला बगडू थाना क्षेत्र के नीचे हिसरी गांव की है। 

घटना की सूचना पर गांव पहुंची बगडू थाना पुलिस ने मृतक आशीष महली का शव कुएं से बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

बगडू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी हिसरी गांव निवासी मामूल मीर के पुत्र शाहरुख मीर को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि बगडू थाना पुलिस गांव में डेरा जमाये हुए है।  

जानकारी के अनुसार मृत बच्चे की मां से आरोपी युवक शाहरुख का गत दो वर्षों से प्रेम सबंध था। जिसको लेकर एक साल पहले महिला के परिजनों द्वारा विवाद और हाथापाई भी हुई थी। महिला का पति किशोर महली पिछले तीन वर्षो से लापता है। अंदेशा जताया जा रहा है की महिला के विवाह से इंकार करने पर आरोपी शाहरुख ने उसके बच्चे की हत्या कर दी है। 

मामले में बगडू थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक बच्चे को बहला फुसलाकर ले गया था। घटना को अंजाम दिया है। पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वही पूछताछ करने पर आरोपी युवक द्वारा हत्या की बात स्वीकार कर ली गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,034