Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नगर परिषद ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
नगर परिषद ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किया ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर परिषद के द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में ट्रेड लाइसेंस का औचक निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने स्टेशन रोड, डाॅक्टर गली एवं राजगढ़िया रोड में स्थित विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस एवं शहर में अतिक्रमण किए हुए लोगों से जुर्माना वसूला गया एवं जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाने को कहा।

इस दौरान जिन व्यवसायिक दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया उन दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान अतिक्रमण एवं ट्रेड लाइसेंस नहीं लेने वालो से कुल 12 व्यक्तियों से 5200 जुर्माना की राशि वसूली की गयी। 

जांच की अगुवाई कर रहे नगर प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस व्यापार करना गलत है और जिन लोगों ने अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया है, वह अविलंब ले लें। अन्यथा नगरपालिका अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

मौके पर नगर प्रबंधक सतीश, टैक्स दारोगा महादेव यादव, सफाई इंचार्ज राजूराम, बलराम कुशवाहा, सुदर्शन, श्रीवास्तव, दुलारचंद यादव, रौशन कुमार, लखन सिंह, मुकेश राणा, राजेश मोदी, भोला कुमार दास एवं नगर परिषद के अन्य कई कर्मी मौजूद थे।

विज्ञापन