Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साईकिल प्रतियोगिता में अभिषेक विजेता और कोमल उप विजेता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साईकिल प्रतियोगिता में अभिषेक विजेता और कोमल उप विजेता
विज्ञापन
  • खेल के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं है : शालिनी

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की इकाई प्रेरणा शाखा झुमरीतिलैया के द्वारा खेल को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर देश भर की 800 शाखाओं के द्वारा गांव से लेकर शहर से साईक्लोन 3.0 के तहत साईकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर सीएच+2 उच्च विद्यालय झुमरीतिलैया में 36 छात्राओं और 16 छात्रों के बीच सात राउंड में  400 मीटर प्रति राउंड साईकिल रेस का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय कोमल कुमारी तथा तृतीय हेमंती कुमारी को ट्रॉफी तथा 50 अन्य प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वही प्रेरणा शाखा के इस कार्यक्रम में सेवा भारती के सचिव आलोक कुमार सिन्हा एवं व्यवसाई अमर प्रकाश (किशमिस) के सौजन्य से पेन और चॉकलेट भी उपलब्ध कराया गया।

साईकिल को हरी झंडी दिखा कर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, प्राचार्य मनोज कुमार, मनोज पिलानिया, कविता पिलानीया ने रवाना करवाया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि खेल के क्षेत्र में युवाओं में अपार संभावनाएं है इस लिए युवाओं के पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिये। 

सरकार की तरफ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीधे नौकरी देने की भी व्यवस्था है। खिलाड़ियों को मन लगाकर विभिन्न खेलों में रुचि दिखाते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। हरियाली एवं स्वस्थ्य शरीर के लिए साईकिल आज भी प्रेरणा का स्त्रोत है। 

प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि युवा मंच और प्रेरणा शाखा हमेशा ही समाज को जागरूक करने का कार्य करता है। उन्होंने इसके लिए बधाई  भी दी।मंच की अध्यक्ष श्रेया केडिया सचिव सारिका लड्डा परियोजना निदेशक ज्योति परशरामपुरिया, उषा शर्मा ने कहा कि साईक्लोन 3.0 के तहत पूरे देश भर में 800 शाखाओं के द्वारा लगभग ढाई लाख लोग साईकिल चलाकर फिट रहने का संकल्प ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि साईकिल चलाने से मनुष्य बीमारियों से बच सकता है तथा अपने जीवन को लंबी आयु तक जी सकता है। अतः साईकिल अवश्य चलानी चाहिए। इससे पर्यावरण को भी फायदा है। मौके पर छात्रा शिल्पा कुमारी ने कई प्रश्न पूछकर कार्यक्रम को मजेदार बना दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक गोपेश्वर साव ने किया।

मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, प्रीति गुटगुटिया, पायल खाटूवाला, नेहा जैन, स्वेता गुटगुटिया, रश्मि शर्मा, शिक्षिका वंदना कुमारी, कशिश भारद्वाज, मोनिका प्रसाद, रूपम कुमारी, कमलेश्वर प्रसाद, एस यादव, अनिल कुमार, आनंद कुमार, मिलन शाहाबादी, संजय राही आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,614