Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एसआर डीएवी पुंदाग में छात्र परिषद का गठन
विज्ञापन

12वीं के संचित अर्क ने हेड ब्वॉय तथा अंजलि गिरि ने ली हेड गर्ल की शपथ 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बाल छात्र परिषद का गठन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। विद्यार्थियों ने डीएवी गान  प्रस्तुत करके सभा में जोश भर दिया। तत्पश्चात कक्षा द्वादश के संचित अर्क ने हेड ब्वॉय तथा अंजलि कुमारी गिरि ने हेड गर्ल के रूप में शपथ ली।

साथ ही कक्षा एकादश के अक्षत ओझा ने डिप्टी हेड ब्वॉय तथा अभीप्सा हाजरा ने डिप्टी हेड गर्ल के रूप में शपथ ली। इनके साथ-साथ दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद तथा विवेकानंद हाउस  के कैप्टन कक्षा द्वादश प्रियांशु चंद्र, आकर्ष  अर्श, आदित्य राज 1, आदित्य राज 2, सुरुचि सिंह, शानवी सिन्हा, वंशिका तथा अनुप्रिया बनायी गयीं। 

वहीं कक्षा एकादश के रोनित सिंह, सत्यम कुमार, सुयश राज, अनुनय कुमार गुप्ता, वैष्णवी, आकांक्षा झा, विलाला प्रियंका तथा रिया शर्मा को वाइस कैप्टन की शपथ दिलायी गयी। कक्षा द्वादश की राशि सिंह ने कल्चरल सेक्रेटरी तथा एकादश के हर्ष राज मुंडा, राहुल पतर तथा अनुष्का अधिकारी ने डिप्टी कल्चरल सेक्रेटरी का पदभार संभाला। 

कक्षा द्वादश के पीयूष कुमार तिवारी तथा कुमारी श्रेया ने स्पोर्ट्स कैप्टन, साथ ही कक्षा एकादश के निमेष देव और आकांक्षा ने डिप्टी स्पोर्ट्स कैप्टन का पदभार संभाला। इस अवसर पर सभी पदधारकों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। प्राचार्य संजीत कुमार मिश्रा एवं एसएच राजश्री मिश्रा  ने सबको पट्टा तथा बैज प्रदान किया। 

इसके उपरांत  प्राचार्य ने सभा को संबोधित करते हुए  विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का अनुपालन जिम्मेदारी के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नेता जन्म नहीं लेते, बनाये जाते हैं। बचपन से ही जिम्मेदारियों का निर्वहन करनेवालों  के व्यक्तित्व का विकास होता है। 

उनकी कार्य कुशलता बढ़ती है। वे एक योग्य नागरिक बनकर देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हैं।  उक्त सभा में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन