टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26-08-2023 को श्री चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, पूरी,सब्जी एवं खीर आदि का वितरण हुआ।
आज वितरण में सौरव राय ने पूजा प्रसाद सामग्री दिया तथा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू) ने चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए विशाल भंडारा कराया।
भूतहा तालाब श्री चैती दुर्गा मंदिर के बाहर भक्तों की लंबी कतार माता के जयकारे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भी जय जयकार कर रहे थ। 3100 भक्तों ने आज खिचड़ी, पुरी, सब्जी और खीर आदि का प्रसाद प्राप्त किया।
वितरण कार्यक्रम में महासमिति के मुख्य संरक्षक सीपी सिंह, संजीव विजयवर्गीय, किशोर साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), राहुल सिंह, राजेश साहू, विशाल कृष्णा, नंद किशोर सिंह चंदेल, दीपू सिंह, शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा, जयकांत चौधरी, नमन भारतीय (गुल्लु), सौरव राय, अंजनी, मनोज, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।