- गोड्डा में दिनदहाड़े हथियार के बल पर जेवर दुकान में लूट, विरोध करने पर पीटा, एक अपराधी अरेस्ट
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। महागामा बाजार के केसरी मोहल्ला स्थित सोना-चांदी की दुकान में दोपहर करीब एक बजे आधा दर्जन नकाबपोश व हेलमेट पहने अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान लाखों के जेवरात लूट लिये।
अपराधियों ने दुकान में मौजूद व्यवसायी अजय जायसवाल को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान लूटपाट का विरोध करने पर डकैतों ने व्यवसायी के एक अन्य पुत्र संजय जायसवाल को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। एक अपराधी अरेस्ट किया गया है।