Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सेक्रेड हार्ट स्कूल में चंद्रयान-3 को लेकर हुए विविध कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सेक्रेड हार्ट स्कूल में चंद्रयान-3 को लेकर हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में शुक्रवार को चंद्रयान 3 से संबंधित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में बच्चों ने चंद्रयान 3 की मानव श्रृंखला बनाई, जो आकर्षण का विशेष केंद्र था। इसके बाद वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता हुई।

इसमें बच्चों से चंद्रयान-1,  2 और 3 से संबंधित कई सवाल पूछे गये, जिसका जवाब बच्चों ने बारीकी से दिया। जबकि वर्ग नवम से 12वीं के बच्चों के बीच चंद्रयान को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने चंद्रयान के लांचिंग से लेकर लैंडिंग तक की तस्वीर कैनवास पर उकेरी। इसके अलावा सभी क्लास में शिक्षकों ने बच्चों को चंद्रयान से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करायी।

मानव श्रृंखला बनाने में को-ऑर्डिनेटर सीमा जैन, अलका सिंह, कुंतल जेठवा, प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा। सभी गतिविधियां एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा की देखरेख में हुई।

मौके पर स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह, एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, राकेश पांडेय, किशोर कुणाल, जयप्रकाश सिंह, शशि राज, सपना शर्मा, मनोज पांडेय समेत अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,506