Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमन्त राज में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा : बाबूलाल

हेमन्त राज में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा : बाबूलाल
विज्ञापन
  • झारखंड से भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है तभी राज्य का विकास होगा- बाबूलाल मरांडी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी में गुरुवार देर शाम सभा को संबोधित किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड का विकास करना है तो झारखंड से हेमंत सोरेन सरकार को हटाना होगा।

झारखंड में अभी विकास की नहीं भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है जिससे जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दौरान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के तालझारी स्थित दुर्गा मंदिर मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। 

इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लूट खसोट की सरकार है। 

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस को वंशवादी पार्टी बताया। उन्होंने लोगों से झारखंड की वर्तमान सरकार को हटाने की जोरदार अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोरेन परिवार कहते हैं कि वह महाजनों से लड़ते थे, लेकिन सच्चाई यह है कि महाजनों से लड़ते-लड़ते सोरेन परिवार ही एक बड़ा महाजन बन गया है।

 उन्होंने सोरेन परिवार पर अंधाधुंध जमीन खरीद करने का भी आरोप लगाया। बाबूलाल मरांडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच पर जमीन खरीदने का दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सोरेन परिवार ने रांची से लेकर साहिबगंज तक काफी जमीन खरीदी है इसकी जांच होनी चाहिए। 

आगे उन्होंने कहा कि अफसर शाही बेलगाम है, भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। इसलिए झारखंड से जनता हेमंत सोरेन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें तभी झारखंड का समुचित विकास हो पायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,807