Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल बनेगा : धीरज साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल बनेगा : धीरज साहू
विज्ञापन
  • सितंबर महीने में राज्यसभा सांसद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह राइफल क्लब का करेंगे शुभारंभ  
  • अगले साल नए स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता करने का लक्ष्य 

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा में शीघ्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। अगले साल उसी स्विमिंग पूल में तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।साथ ही लोहरदगा में राइफल शूंटिंग क्लब बन कर तैयार हो गया है। इसके उद्घाटन  राज्यसभा सांसद-सह- पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह करेंगे। वह अगले महीने लोहरदगा आएंगे। 

उक्त बातें गुरुवार को अमृत महोत्सव के अवसर पर लोहरदगा बड़ा तालाब में जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान और एफडी इंटरप्राइजेज के सौजन्य से आयोजित झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा 2023 के कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि झारखंड के आधे से अधिक जिले के बालक- बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर उसके गौरव को बढ़ाया है। इतनी सुविधाओं और अनुशासन के बीच प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। यह सराहनीय है। सांसद ने कहा की तैराकी प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हम उनके प्रति भी आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता को और विस्तार दिया जाएगा। तकनीकी रूप से खिलाड़ियों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में पांच- पांच स्वर्ण पदक जीतकर इंडिविजुअल चैंपियनशिप जीतने वाले जमशेदपुर के दीपांशु सिंह और रांची की अतासी कुमार को विशेष रूप से बधाई दिया। सांसद ने जिला स्विमिंग एसोसिएशन और एचडी एंटरप्राइजेज को इतने बड़े पैमाने पर स्विमिंग प्रतियोगिता और सेंक्रोनाइज्ड डांस का आयोजन करने के लिए बधाई दी। 

तैराकी से शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती रहती है: डीसी 

विशिष्ट अतिथि उपायुक्त लोहरदगा डॉ बाघमारे कृष्ण प्रसाद ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोहरदगा जैसे जगह में होना अपने आप में बड़ी बात है। यहां सुविधाओं का अभाव है। बावजूद आयोजनकर्ता के द्वारा इतनी सुविधा मुहैया कराई गई। यह निश्चित रूप से यादगार पल है। तैराकी के खिलाड़ियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। 

उपायुक्त ने कहा कि तैराकी से शारीरिक, मानसिक, मनोवैज्ञानिक और बौद्धिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस खेल से हमारे प्रेरणा, साहस, अनुशासन और एकाग्रता को बल देता है। तैराकी हमारे शारीरिक , मानसिक और तंदुरुस्ती का सशक्त जरिया है। इसीलिए कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन रहता है। यह स्थिति हम सबों के जीवन में आगे सफल होने के लिए जरूरी है। 

तैराकी करने से शरीर फुतीर्ला रहता है: एसपी 

लोहरदगा के पुलिस कप्तान और रामकुमार ने इस मौके पर कहा निश्चित रूप से यह झारखंड का बड़ा आयोजन है। इसमें राज्य भर के 100 से अधिक बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। इस बात का यह मुनादी करता है, कि यह प्रतियोगिता आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। एसपी ने कहा कि तैराकी की खेल हमारे अंदर उच्च स्तरीय आत्म बल आता है। हमें शक्तिशाली बनाता है। 

जलीय खेल हमारे शरीर और मन, सुख और दुख के बीच संतुलन बनाने का सशक्त माध्यम है। तैराकी करने से हमारे शरीर का बिष तत्व बाहर और अमृत तत्व शरीर के अंदर भरता है। स्विमिंग करने से मांसपेशियां और हड्डियों को मजबूती मिलती है। शरीर फुतीर्ला रहता है। तनाव से मुक्ति तो मिलती ही है, मानसिक शांति की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने आयोजन समिति को इस सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी। 

तैराकी को लेकर लोहरदगा में जुनून है अब्दुल जब्बार 

प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज के अब्दुल जब्बार उर्फ जबरुल अंसारी ने कहा कि लोहरदगा में तैराकी को लेकर जुनून है। तभी तो इस प्रतियोगिता को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यही वजह है, कि ओलंपिक में जिन प्रमुख तैराकी के इवेंट को शामिल किया गया है। उन्हें इवेंटों का आयोजन यहां किया जाता है। इसमें फ्री स्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, एमआई स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और वाटर पोलो के इवेंट आयोजित किए जाते हैं।  

स्विमिंग एसोसिएशन के लोहरदगा जिला सचिव दीपक मुखर्जी ने कहा कि आयोजन में सबका सहयोग प्राप्त हुआ। सांसद धीरज प्रसाद साहू स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते हमेशा सहयोग करते रहते हैं। उनके सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने लोहरदगा में स्विमिंग पूल निर्माण की घोषणा की है। इसका हम सभी स्वागत करते हैं। इतनी बड़ी संख्या संख्या में राज्यभर बालक- बालिकाओं का प्रतिभागी के रूप में शामिल होना, निश्चित रूप से इस टूनार्मेंट के गौरव को बढ़ाता है। स्वागत भाषण अब्दुल फहद ने किया। 

मौके पर सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर पर्षद प्रशासक देवेंद्र कुमार, सिटी मैनेजर विजय कुमार, डॉ शशि कुमार गुप्ता, अशोक यादव, वीके बालान्जिनप्पा, रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार,अमर प्रसाद अग्रवाल, संदीप मिश्रा, आलोक कुमार साहू,सरवर खान, अब्दुल कादिर छोटू आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से सफल खिलाड़ीयों के अलावा तमाम अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,688