- रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खेलना गौरवमय होगा : सविता
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 खेलना गौरवमय अनुभव होगा।
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच आयोजित होगी और भारत पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम की कप्तान सविता ने टूर्नामेंट के बारे में अपना उत्साह और भारतीय धरती पर इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी के सम्मान को साझा किया।