टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। 45 झारखंड बटालियन की ओर से नवनिर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा गोहाल जयनगर परिसर में 45 झारखंड बटालियन के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कर्नल मनीष जैन के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु शरद अग्रवाल एवं राजेश्वर ठाकुर के द्वारा कैंडिटों को योग करने के साथ योग के फायदों से अवगत कराया और कहा कि सबों को प्रात: योग करना चाहिए योग से ही आप निरोग रहते हैं इसके बाद विभिन्न जिलों से आए हुए कैडेटोको मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट बैटल क्राफ्ट फील्ड सिग्नल वेपन ट्रेनिंग टेंट पिचिंग की प्रशिक्षण दी जा रही है।
वहीं नयी दिल्ली मे 26 जनवरी 2024 के गणतंत्र दिवस की तैयारी करायी जा रही है, जिसके अंतर्गत कैडेटो को गार्डन आफ आनर पीएम रैली फ्लैग एरिया गुणवंता पूर्ण प्रशिक्षण सूबेदार मेजर रमेश राय के देख रेख में करायी जा रही।
वहीं कोडरमा के अग्नि समन विभाग के द्वारा कैडेटो के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फायर अधिकारी शैलेंद्र किशोर ने कैडेटो को आग लगने से एवं उससे बचने तथा दूसरों की सुरक्षा करने के उपाय बतायें।
मौके पर संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार सिटीओ बेबी देवी एनसीसी आफिसर अजय कुमा नवीन कुमार सूबेदार सुमन प्रसाद ए एन ठाकुर नायब सूबेदार तिलक राज कैंप BHM अनिल राय हवलदार बीके वर्मा पीसी धनवार मनोज उरांव विनोद नाग अनिल बारा प्रधान लिपिक राम उचित कुमार सहायक लिपिक सिद्धार्थ कुमार, रोहित कुमार सभी लोग प्रशिक्षण सभी लोग वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।