Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : उच्च न्यायालय में ई-सेवा केंद्र सह हेल्प डेस्क की शुरुआत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : उच्च न्यायालय में ई-सेवा केंद्र सह हेल्प डेस्क की शुरुआत
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड उच्च न्यायालय में वादियों की मदद करने और ई-याचिका की बारीकियों से अवगत कराने के लिए 2 हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है। ई-सेवा सह हेल्प डेस्क उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ब्लॉक-1 और 2 इमारतों के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया गया है।

अदालत परिसर में आने वाला कोई भी वादी इस हेल्प डेस्क का पता लगा सकता है, जिस पर उच्च न्यायालय के कर्मी आगंतुकों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने सोमवार को अदालती कार्य समाप्त होने के बाद सभी मौजूदा न्यायाधीशों की उपस्थिति में हेल्प डेस्क की शुरुआत की। 

पूछताछ या ई-याचिका के लिए आने वाले वादियों और आगंतुकों की मदद के लिए प्रिंटर के साथ दो कंप्यूटर और इंटरनेट सेवा मुहैया की गयी है। झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मुहम्मद शकीर ने बताया कि वादी और वकील हेल्प डेस्क से मुकदमों की स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि उच्च न्यायालय के फैसले और आदेशों की सत्यापित प्रति के लिए ऑनलाइन आवेदन भी हेल्प डेस्क पर स्वीकार किया जायेगा। हेल्प डेस्क आवेदन पर ई-मुलाकात पर्ची भी जारी करेगा, जिसकी मदद से कैदी के रिश्तेदार जेल में उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,457