Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल मोदी सरकार के घोटाले जगजाहिर करेगी कांग्रेस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल मोदी सरकार के घोटाले जगजाहिर करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
  • 25 अगस्त को झारखंड कांग्रेस का जिलास्तरीय कार्यक्रम
  • मोदी सरकार के घोटाले को उजागर करेगी पार्टी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी झारखंड कांग्रेस कैग द्वारा पकड़ी गयी मोदी सरकार की गड़बड़ियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 25 अगस्त को सभी 24 जिलों में एक साथ मीडिया ब्रीफिंग करेगी। 

बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कार्यकारी अध्यक्ष और अग्रणी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। 

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए कार्य किया जायेगा। इसके लिए सितंबर महीने में रांची में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव, विधानसभा प्रभारी सचिव का राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाये। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि केन्द्र सरकार की देश और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष के रास्ते मोदी सरकार से देश की जनता को 2024 में मुक्ति दिलायेगी। 

उन्होंने कहा कि महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, केंद्रीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर जनता को जागृत करने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राज्य के सभी जिलों में डिजिटल प्रचार वाहन का शुभारंभ किया जायेगा।

इसके साथ ही कैग की रिपोर्ट द्वारा उजागर मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 25 अगस्त 2023 को संवाददाता सम्मेलन किया जायेगा। 

इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अग्रणी मोर्चा के तमाम अध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल का एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करें और इसकी तिथि की जानकारी अविलंब प्रदेश कांग्रेस मुख्यलय को दें।

इस बैठक में बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, कालीचरण मुंडा, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, गुंजन सिंह, नेली नाथन, गजेन्द्र सिंह, आमिर हाशमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,200