टीम एबीएन, रांची। एचईसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान की मांग को लेकर बुधवार की सुबह आठ से एक बजे तक मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रबंधन की ओर से शाम साढ़े चार बजे वार्ता के लिए बुलाया गया।
गुरुवार को 10 बजे मुख्यालय के समीप आमसभा होगी। इसमें बुधवार की वार्ता में हुई चर्चा की जानकारी कर्मचारियों को दी जायेगी। एचइसी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के लालदेव सिंह ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे गुरुवार को होनेवाली आमसभा में हिस्सा लें।