Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिक्षा ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है : डॉ मृदुला खेस्स

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षा ही जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है : डॉ मृदुला खेस्स
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज के वनस्पति शास्त्र विभाग में फ्रेशर्स कम फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेमेस्टर 6 के बच्चों को विदाई दी गयी और सेमेस्टर 2 के बच्चों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। 

मौके पर मिस और मिस्टर प्रेशर भी चुने गये। सलोनी टोप्पो मिस फ्रेशर और उत्सव कुमार मिस्टर फ्रेशर बने। हेमा कुमारी को मिस फेयरवेल और सूर्यकांत नाग को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। 

मौके पर वनस्पति शास्त्र विभाग की विभाग अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आपके जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।  आपके जीवन को सफल बनाता है। इसीलिए संयमित और आत्म नियंत्रित  रहकर शिक्षा को ग्रहण कर और ऊंचाइयों को प्राप्त करें। 

मौके पर विभाग के  प्रोफेसर शशि, डॉक्टर चित्रा, प्रिया मीनाक्षी भी मौजूद थी।  कार्यक्रम का संचालन लेनी और अक्षा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में क्लोदिया, विश्वजीत, स्नेहा, मेरी, मोहम्मद अजहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर वनस्पति शास्त्र विभाग के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,000