Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

24 घंटे में मौत का अखाड़ा बना पलामू का पांकी-मेदिनीनगर पथ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
24 घंटे में मौत का अखाड़ा बना पलामू का पांकी-मेदिनीनगर पथ
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। पलामू में बीते 24 घंटे में तीन खतरनाक सड़क हादसे हुए। पहली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई में मंगलवार की देर शाम घटी, जिसमें पैदल सड़क पार करने के दौरान उल्टी दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे बाईक के धक्के से जीतू पासवान की मौत हो गयी। 

मृतक जमुने स्थित जीजीपीएस स्कूल का बस चालक था। दूसरी घटना पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसडीहा के पास, जहां एक कार नियंत्रण खोकर पेड़ से टकरा गयी, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। 

तीसरी घटना पांकी के निमाचक में घटी, यहां एक बाइक चालक के सामने अचानक गाय आने से चालक अपना नियंत्रण खोकर गिर गया और इससे उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गये घायल का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,551