- मेदिनीनगर-महुआडांड़ मेन रोड पर सवारी से भरा ऑटो पलटा, कई गंभीर रूप से घायल
टीम एबीएन, लातेहार। जिला के अनुमंडल क्षेत्र बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर- महुआडांड़ मुख्य सड़क के बारेसांढ़ घाटी में एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
बताया गया कि सोहरपाठ से कुछ लोग ऑटो बुकिंग कर बांस खुखड़ी खोजने के लिए बारेसांढ़ के जंगलों में जा रहे थे। इसी क्रम में तीखे मोड़ नामक स्थल में अनियंत्रित हो ऑटो पलट गया।
जिसमें एक महिला को कमर में गंभीर चोट आयी है और एक युवक का पैर टूट गया है। बारेसांढ़ पुलिस घाटी में पहुंचकर ऑटो को कब्जे में ले सभी घायल लोगों को उपचार के लिए महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।