Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा के बहु कौशल विकास केंद्र से आत्मनिर्भर होंगे लोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा के बहु कौशल विकास केंद्र से आत्मनिर्भर होंगे लोग
विज्ञापन
  • चाईबासा में बहु कौशल विकास केंद्र का मंत्री जोबा मांझी ने किया उद्घाटन
  • जिला प्रशासन की पहल की सराहना की

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड की महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक बहु कौशल विकास केंद्र (एमएसडीसी) का उद्घाटन किया। 

मांझी ने एमएसडीसी की स्थापना में टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) और जिला प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 

इस अवसर पर टीएसएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ रॉय ने कहा- एमएसडीसी चाईबासा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों तक पहुंच को सक्षम बनाने में हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है, जहां उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। 

वहीं अधिकारी सौरभ रॉय ने कहा कि यह सुविधा और इसकी पाठ्यक्रम संरचना आने वाले समय में झारखंड राज्य में युवाओं को कौशल प्रदान करने की हमारी परिकल्पना में एक आदर्श बदलाव लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- हम जिला एवं राज्य-स्तरीय प्रशासनों का हम पर भरोसा करने और इसे संभव बनाने में सहायता प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,751