Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट झारखंड लोहरदगा में 24 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट झारखंड लोहरदगा में 24 को
विज्ञापन
  • रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़ समेत कई जिलों के प्रतिभागी होंगे शामिल
  • पहली बार जलीय खेल में सिंक्रोनाइज्ड डांस कभी होगा आयोजन
  • बोट व ट्यूब रेस और वाटर पोलो आकर्षण का केंद्र होगा

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा बड़ा तालाब में 24 अगस्त को झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक स्पोर्ट्स मीट लोहरदगा- 2023 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तमाम तैयारी पूरी कर ली गई है। जलीय खेल में भाग लेने के लिए रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार समेर मेजबान लोहरदगा जिला की टीम भाग लेंगी।

लोहरदगा में आयोजित होने राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में वाटर कल्चर प्रोग्राम सेंक्रोनाइज्ड नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसमें जमशेदपुर और रांची की स्विमर बालाएं शामिल होंगी। यह जानकारी लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव दीपक मुखर्जी ने दी। उन्होंने बताया कि इस तैराकी मीट के मुख्य प्रायोजक एफडी इंटरप्राइजेज, लोहरदगा के निदेशक सह- एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार है। 

सचिव और प्रायोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में बोट व ट्यूब रेस के अलावा बालक- बालिका वर्ग के लिए वाटर पोलो, ओपन टू ऑल बालक बालिका 300 मी फ्री स्टाइल रेस, 50 गुना 4 मी आईएम स्ट्रोक, 100 मी बैक स्ट्रोक, 100 मीटर बटर फ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक आकर्षण का केंद्र होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता  के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू होंगे। वह एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

इसके अलावा लोहरदगा के उपायुक्त डॉ वाघमारे कृष्ण प्रसाद, पुलिस कप्तान आर रामकुमार विशिष्ट अतिथि होंगे। अतिथि के रूप में लोहरदगा के सिविल एसडीओ अरविंद कुमार लाल, नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी देवेंद्र कुमार और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र तिवारी अतिथि होंगे।

लोहरदगा जिला स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में 24 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से बड़ा तालाब में झारखंड स्टेट ओपन एक्वेटिक मीट (जलीय खेलों) का आयोजन किया गया है। खास बात यह है कि इस जल ये खेल में पर्यटन विभाग के लाइफगार्ड और झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन के कई ऑफिसल्स, राज्य टीम के मुख्य कोच उमेश पासवान समेत झारखंड राज्य के कई नेशनल स्विमर बालक- बालिकाएं शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,342