Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गवर्नर संग की उच्च शिक्षा पर चर्चा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गवर्नर संग की उच्च शिक्षा पर चर्चा
विज्ञापन
  • राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को रांची स्थित राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिले। इस दौरान राज्य के उच्च शिक्षा पर चर्चा की। 

डॉ गोस्वामी ने राज्यपाल से कोल्हान विश्वविद्यालय सहित राज्य के चार विश्वविद्यालयों में स्थायी कुलपति नियुक्त करने तथा राज्य के विभिन्न कॉलेजों में प्राचार्यों एवं शिक्षकों के रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली करने का आग्रह किया। 

साथ ही डॉ गोस्वामी ने बहरागोड़ा में महिला महाविद्यालय खोलने का भी राज्यपाल से अनुरोध किया। राज्यपाल से मिलने के बाद डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्यपाल जो विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं, उच्च शिक्षा के गुणात्मक परिवर्तन के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,477