टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान 3 के विकम लैंडर के बुधवार को शाम में चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर सही तरीके से उतरने की मंगल कामना की।
इस क्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी मंदिर में मंगलवार को शाम में पूजा-अर्चना की। इस दौरान पहाड़ी मंदिर के आधार तल पर स्थित शिवलिग पर जल चढ़ाया गया और आरती हुई।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने परमपिता शिव से विक्रम लैंडर के सुरक्षित तरीके से चांद पर उतरने की प्रार्थना की गयी। भाजपा नेता संजय जायसवाल ने बताया कि बुधवार को शाम में विक्रम लैंडर के चांद पर उतरने का क्षण हम सभी देशवासियों के लिए ऐतिहासिक और गौरव का क्षण होगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हौसला आफजाई के बाद तीन साल बाद इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से चंद्रयान 3 को चांद पर भेजा है और हम सभी को उम्मीद है कि इस बार अभियान सफल रहेगा। इसके साथ ही भारत दुनिया के उस चौथे देश के रूप में यह सफलता हासिल करने वाला बन जायेगा।
जिसके वैज्ञानिकों ने चांद पर यान को सफलता पूर्वक भेजा है। मौके पर शुभम जायसवाल, तरुण जयसवाल, निशांत यादव, राज चौधरी, पीयूष गुप्ता, हर्ष यादव, शिवा साहू, किशन, कौशल केशरी, प्रिंस, अंकित सत्य कुमार आदि उपस्थित थे।