धनबाद। कोयलांचल के जीटी रोड इलाके में शुक्रवार की देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिला के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें 15 से 20 लोग घायल हो गए. विभिन्न अस्पतालों में सबका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना पाकर राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। राजगंज थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि भीषण सड़क हादसे और घायलों की संख्या को देखते हुए 5 से 6 एंबुलेंस को इस कार्य में लगाया गया था। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है, जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जीटी रोड इलाके में रात में रफ्तार का कहर अक्सर देखने को मिलता रहता है। बीते दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत पूल के नीचे गिरने से हो गई थी। आए दिन इस प्रकार का भीषण सड़क हादसा जीटी रोड पर देखने को मिलता है। शुक्रवार की देर रात्रि तकरीबन 2 बजे फिर से एक बार राजगंज इलाके में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। जहां पर बिहार से पश्चिम बंगाल जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गनीमत किया बात यह रही कि इतनी भीषण सड़क दुर्घटना होने के बावजूद किसी की जान नहीं गई है।