Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रांची में सार संभाल यात्रा को लेकर की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रांची में सार संभाल यात्रा को लेकर की बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज रांची में सार संभाल यात्रा के तहत अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश डागा, राष्ट्रीय नेत्रदान प्रभारी सुनील दुग्गड़ तथा तेरापंथ युवक परिषद झारखंड के प्रभारी सिद्धार्थ चोरड़िया का आज रांची में आगमन हुआ। 

दिगंबर जैन भवन हरमू रोड में युवक परिषद ने इसके संदर्भ में बैठक रखी थी, जिसमें तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ सभा, महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य गणमान्य समाज के श्रावक एवं युवक परिषद के सदस्य उपस्थित हुए। 

णमोकार महामंत्र के सामूहिक जाप के बाद विजय गीत हुआ। तत्पश्चात आये हुए सभी पदाधिकारियों का युवक परिषद ने स्वागत किया।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश डागा ने बताया कि संस्था अगले महीने सितंबर में फिर से विश्व भर में  रक्तदान शिविर आयोजित करेगी, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने की प्रेरणा दी जाये, ताकि अधिक से अधिक रक्तदान करवाया जा सके। 

साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था अखिल स्तर पर फिट युवा-हिट युवा, संस्कारक, व्यक्तिगत आत्मविश्वास का विकाश सत्र, ज्ञानशाला आदि के कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। जिसमें रांची के लोगों को भाग लेने हेतू प्रेरित किया। उन्होंने तेयुप के सदस्यों से आग्रह किया कि सदस्य इस बार चातुर्मास में मुंबई आकर परम् पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शन करें तथा धर्म लाभ लें। 

नेत्रदान सहप्रभारी सुनील दुग्गड़ ने बताया कि संस्था नेत्रदान पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है पूरे भारतवर्ष में 1600 से अधिक नेत्रदान अभी तक संस्था करवा चुके हैं। रांची में भी नेत्रदान हेतु जागरूक करने के लिए कहा गया। 

झारखंड प्रभारी सिद्धार्थ चोरड़िया ने कहा कि रांची युवक परिषद बहुत ही उत्साह पूर्वक कार्य कर रही है, गत वर्ष रक्तदान शिविर में राँची ने झारखंड बिहार में सबसे ज्यादा रक्तदान कैम्प करवाकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था, साथ ही यहां के युवा मुनिश्री के पदयात्रा में रास्ते की सेवा में भी अग्रणी रहा है।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष अमरचंद बेंगाणी, युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, महिला मंडल के अध्यक्ष सुमन बरमेचा, ओसवाल संघ के सचिव विमल दस्सानी आदि ने भी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किये। 

मंच का संचालन सुरेश जैन ने किया, तथा अंत मे कमलेश संचेती ने आभार ज्ञापन दिया। आज के कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के मंत्री विनोद बेगवानी, महिला मंडल की मंत्री पूजा नाहटा के साथ साथ कोमल गेलड़ा, महेंद्र बरमेचा, लालचंद बोथरा, जेपी बांठिया, अमित बेंगाणी, विकाश नाहटा, विनय बेगवानी, विवेक बेगवानी, रूबी बांठिया, रिद्धि बांठिया, रति बोहरा, सरिता दस्सानी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,917