Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खुखड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने पटककर मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खुखड़ी चुनने गयी महिला को हाथी ने पटककर मार डाला
विज्ञापन
  • बेतला नेशनल पार्क में हाथी ने ली महिला की जान, विरोध में सड़क जाम

टीम एबीएन, लातेहार/पलामू। बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र के कंपार्टमेंट में खुखड़ी चुनने के लिए गयी एक महिला को हाथी ने मार डाला। महिला की पहचान गाड़ी गांव की रहने वाली 42 वर्षीय मनोरमा मसोमात के रूप में की गयी। 

हाथी के हमले से घटनास्थल पर ही मनोरमा की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ गये अन्य लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। 

जिसके बाद गांववालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। विरोध में उन्होंने सड़क जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,075