Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : बैंक अधिकारी ने की खुदकुशी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : बैंक अधिकारी ने की खुदकुशी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची बैंक ऑफ इंडिया के हरमू सहजानंद चौक शाखा के पीओ सुप्रियो मजूमदार ने आत्महत्या कर ली। रविवार की देर रात उनका शव रांची के अनंतपुरी स्थित घर से बरामद किया गया है। मौके पर से पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।

सुसाइड नोट में यह आरोप लगाया गया है कि रामगढ़ थाना के आईओ ए समद और डीएसपी के रीडर ने उन्हें एक मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी, जबकि सीबीआई ने एक केस में दो साल पहले ही सुप्रियो को क्लीन चिट दे दी थी। 

सुप्रियो अपने पिता आलोक मजूमदार और पत्नी के साथ चुटिया के अनंतपुरी में ही रहते थे। परिजनों के अनुसार दिन के दो बजे सुप्रियो से उनके एक दोस्त की बातचीत हुई थी। शाम साढ़े चार बजे पूजा कमेटी की एक बैठक थी, उस बैठक में शामिल होने के लिए सुप्रियो ने अपने पिता को कमेटी के कार्यालय तक स्कूटी से पहुंचा दिया। इसके बाद वह घर लौट आया।

रात में जब उनके पिता घर पहुंचे तो देखा कि भीतर से दरवाजा बंद है। काफी आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं आया, शोर मचाने के बाद आसपास के लोग दरवाजा तोड़कर घुसे तो देखा कि सुप्रियो मजूमदार का शव वहां पड़ा है। 

आनन-फानन में उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय। घटना की जानकारी मिलने के बाद चुटिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

विज्ञापन