टीम एबीएन, रांची। झारखंड में जनता दल यूनाइटेड अपने संगठन को मजबूत करने में लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर रविवार को राजधानी रांची में पुराने विधानसभा भवन में एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं सभी जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में सांसद खीरू महतो ने कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेने की भी बात कही।