Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान की चहुंओर हो रही निंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विधायक डॉ इरफान अंसारी के बयान की चहुंओर हो रही निंदा
विज्ञापन
  • ये बयान हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने का कार्य है...

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग एवं राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के झारखंड प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने झारखंड के विधायक डॉ इरफान अंसारी के द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को ढोंगी और उनके बारे में की गयी अशब्द टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की है।

संजय सर्राफ ने कहा है कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री सनातनी धर्म का प्रचार कर रहे हैं। तथा हनुमंत कथा, राम कथा, दिव्य दरबार के जरिए हिंदुओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं। किंतु इरफान अंसारी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ओछी हरकतें कर करोड़ों हिंदुओं की आस्थाओं एवं सद्भावना को ठेस पहुंचने का कार्य कर रहे हैं, जो कि ठीक नहीं है। 

सनातन धर्म के विरोध करने वाले कितने भी खड़े हो जायें न कोई सनातन को मिटा सकता है न झुका सकता है। अधर्मी कितना भी बलवान क्यों न हो धर्म के आगे नहीं टिक पाता, बाबा धीरेंद्र शास्त्री को साधना के माध्यम से दिव्य शक्तियां प्राप्त हुई है। जिनके माध्यम से बाबा लोगों के शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और समाजिक पीड़ाओं का निदान करते हैं। 

उनके दरबार मे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ हो रही है। हम सबका सौभाग्य है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री नवंबर माह में रांची आयेंगे। डॉ इरफान अंसारी ने विवादित बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा कर माहौल बिगड़ने का कार्य कर रहे हैं, जो कि कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,668