Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : चालो -चालो दादी जी का सिंधारा करसां... पर झूम उठे श्रद्धालु

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : चालो -चालो दादी जी का सिंधारा करसां... पर झूम उठे श्रद्धालु
विज्ञापन
  • श्री राणी सती मंदिर में हरियाली तीज का हुआ आयोजन 
  • भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु की कामना की 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। सावन में हरी चुनरी पहन प्राकृतिक को देख महिलाओं के मन में श्रद्धा उठता है। शनिवार को महिलाएं आस्था, प्रेम  व सौंदर्य का पर्व हरियाली तीज और सिंधारा उत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया। मौके पर महिलाओं ने 16 श्रृंगार किया। शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना भी की। 

इधर, महाराणा प्रताप चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर में श्री राणी सती महिला मंडल के तत्वधान में दादी जी का सिंधारा और झूलनउत्सव का आयोजन किया। इस अवसर पर दादी जी का भव्य दरबार सजाया गया एवं 56 भोग अर्पित किया गया। दादी जी को मेहंदी का रस्म प्रक्रिया ममता नरेर्डी ने संपन्न करायी। 

कार्यक्रम की परियोजना निदेशक शालू चौधरी, शेलजा केडिया ने बताया कि सिंधारा उत्सव मारवाड़ी समाज की महिलाएं पति के दीर्घायु के लिए मनाती है। सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति और धरोहर है। सावन माह यूं तो हरियाली का माह होता है, मगर महिलाएं इस माह जहां बाबा भोले शंकर की पूजा अर्चना करती है। वहीं 16 श्रृंगार भी किया जाता है। 

मौके पर गायक नवीन पांड्या ने चालो-चालो दादी जी का सिंधारा करसां... सजा जो मंदिर गुलशन सा मेरे गणराज आये हैं... आज सिधारो मनड़ो मुनकायो... तथा झूलन उत्सव की शुभ घड़ी आयी जैसे भजनों से खूब झुमाया। मौके पर सीमा सहल ने मेहंदी ओ मेहंदी इतना बता दे कौन सा काम किया है... दादी जी ने तुमको हाथों में थाम लिया है... रंगीलो सावन आयो रे... सुरंगों  सावन आयो... आयो आयो तीज त्यौहार... की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। 

उपस्थित महिलाओं ने झूला झूले, झूला रही दादी मंगलम... दादी नाम मंगलम... मोटी सेठानी थाने... तथा नाही खाईब खोवा मेवा जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति से सागर में गोता लगाते रहे। मौके पर अंजुला खाटूवाला, पिंकी खेतान, सुमन सर्राफ, अंजना केडिया, माला दारुका, सारिका केडिया, अनिता चौधरी, आशा बजाज, सुमन कंदोई, कविता पिलानियां, रेखा कंदोई, नीतू बगड़िया, ज्योति परसरामपुरिया, रिचा खाटूवाला, मीना हिसारिया, स्वेता गुटगुटिया, संतोष चौधरी, आशा दारूका, रजनी अग्रवाल, नीलम पिलानिया, अंजु लड्ढा, ज्योति शेखावत, श्रेया केडिया, प्रीति केडिया, दीपाली भदानी, कविता महेशवरी, संगीता केडिया, सुधा महेशवरी, वीणा केडिया, मीता केडिया, आशा राज आदि उपस्थित थे। 

साज पर विशाल कपसीमे, बब्लू पांडेय, मिलन चक्रवर्ती व शशि राज ने संगत दी। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रकार के गेम एवं सावन से भरे गीतों पर आधी आबादी खूब थिरकी। इस दौरान जय दादी की नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,523