- नौ महीने के बच्चे में पाया गया इंफेक्शन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में इंसानों में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला केस पाया गया है। रिम्स में एक नौ महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन मिला है। बच्चे को बुखार, सर्दी और सांस लेने में आ रही समस्या के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स के डॉक्टर ने बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन मिलने की पुष्टि की है।
रामगढ़ के संवाडीह के रहने वाले एक शख्स के 9 महीने के बच्चे में बर्ड फ्लू का इन्फेक्शन पाया गया है। बच्चे में एवियन इन्फ्लूएंजा के इंफेक्शन पाए जाने को लेकर डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि बच्चे को बुखार, सर्दी और सांस लेने में आ रही समस्या के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था।
बच्चे में इंफेक्शन की आशंका को देखते हुए कोविड-19 और स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया गया, जिसमें बच्चे के अंदर H2N2 वायरस के स्ट्रेन पाये गये।