Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : अड़की में व्यवसायी से लूटपाट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खूंटी : अड़की में व्यवसायी से लूटपाट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी। अड़की के डोरेया बाजार से वापस लौट रहे व्यवासायी बादल साहू से लूटपाट करने और भागने के क्रम में गोली चलाकर कमलेश प्रमाणिक को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इसमें ईचागढ़ थाना के अमनदिरी गांव निवासी सहदेव सिंह मुंडा उर्फ गालू, अड़की के जोबला भुसुडीह निवासी रमन प्रताप बगती उर्फ मोटू और सूर्यदेव मुंडा उर्फ सूर्या शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से एक देसी कार्बाइन, एक देसी पिस्टल, एक गोली, एक बाइक और 52 हजार रुपये नगद राशि बरामद किया। 

इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को जरंगा घाटी में तीनों आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से एकत्रित हुए थे। जांच करने पर उनके पास से हथियार बरामद किया गया। 

पुलिस की पूछताछ में उन्होंने चार अगस्त को व्यापारी बादल साहू से दो लाख 30 हजार रुपये लूटने और भागने के क्रम में गोली मारकर घायल करने के अपराध को भी स्वीकार किया। एसडीपीओ ने बताया कि रमन प्रताप उर्फ मोटू और सहदेव सिंह मुंडा का पूर्व का भी आपराधिक इतिहास रहा है। 

रमन प्रताप बागती के खिलाफ तमाड़ और सहदेव सिंह मुंडा के खिलाफ पश्चिम बंगाल के झालदा में आपराधिक मामला दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी में अड़की थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन, पुअनि मनोज तिर्की, उत्तम कुमार, बिरजू प्रसाद, पंकज कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,525