Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : चाट और चाउमीन खाकर 24 बच्चे बीमार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : चाट और चाउमीन खाकर 24 बच्चे बीमार
विज्ञापन

उनके साथ कई अन्य लोग भी बीमार, इलाके में मचा कोहराम

टीम एबीएन, देवघर। सारठ प्रखंड के बाउरी टोला में गुरुवार देर रात को मनसा पूजा के मेले में ठेले पर लगे चाट और चाउमीन खाने से 24 बच्चों सहित कई लोग बीमार पड़ गये। जिसके बाद सभी को सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

सारठ बाउरी टोला में मां मनसा पूजा को लेकर गुरुवार रात को खोरठा गायक सतीश के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। यही पर मेला भी लगा था। जिसमे ठेले पर चाट और चाऊमीन बेचा जा रहा था। 

यहीं पर कई लोगों और बच्चों ने चाट और चाऊमीन खाया। खाने के बाद अचानक एक के बाद एक लोगों को उल्टियां होने लगीं और वे बीमार होने लगे। इसमें 24 बच्चे सहित कई लोग बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सारठ सीएचसी पहुंचाया गया। 

जहां चिकित्सक डॉ सोनू आनंद, डॉ जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक उपचार किया। इसकी सूचना टाउन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जैसे ही मिली वे एएसआई विशंभर विश्वकर्मा के साथ सीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,844