Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

तमाड़ में महिला से लाखों की लूट मामले केब तीन आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तमाड़ में महिला से लाखों की लूट मामले केब तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची। तमाड़ क्षेत्र के वारुकांडे से जिलिंगसेरेंग की ओर जाने वाली रास्ते में छह अपराधियों द्वारा एक महिला से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। 

अपराधियों ने चाकू के बल पर भारत फाइनेंस कंपनी, बुंडू में कार्यरत महिला से 2,23,756 रुपये के अलावा स्कूटी, मोबाइल फोन, टैब और चांदी का चेन लूट लिया था। 

इस मामले में एसएसपी, रांची के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू के नेतृत्व में गठित टीम ने इस घटना में शामिल तीन आरोपी करण कुमार यादव, शिव प्रसाद यादव और संतोष सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी कट्टा, चार गोली, चाकू, मोबाइल समेत लूट के 20 हजार रुपये बरामद किया है।

विज्ञापन