Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 27
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

खूंटी : पथ निर्माण विभाग की टीम ने किया कर्रा रोड का निरीक्षण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
खूंटी : पथ निर्माण विभाग की टीम ने किया कर्रा रोड का निरीक्षण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। शहर के प्रमुख कर्रा रोड की जर्जर अवस्था को जल्द ही सुधार कर इसे सुगम आवागमन के लायक बनाया जायेगा। ये बातें पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार भगत ने कही। उन्होंने बताया कि सड़क की अस्थायी रूप से मरम्मत का काम संभवत: शुक्रवार से शुरू कर दिया जायेगा। 

इस दौरान सड़क में जहां-तहां बन आए गड्ढों को सीमेंट के मसाला से भरा जायेगा और मिट्टी की सफाई कर सड़क को फिलहाल सुगम आवागमन के लायक बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि वैसे इस सड़क के कालीकरण का काम बारिश के बाद शुरू कर दिया जाएगा। 

इसके लिए विभागीय प्रक्रिया अंतिम चरण में हैप् लेकिन फिलहाल बुरी तरह जर्जर हो चुकी सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यपालक अभियंता गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि की पहल पर टीम और सांसद प्रतिनिधि के साथ कर्रा रोड की जर्जर स्थिति का पैदल निरीक्षण कर रहे थे। 

उल्लेखनीय है कि शहरी जलापूर्ति योजना के तहत कुछ माह पूर्व पाइप बिछाने के नाम पर कर्रा रोड सहित शहर के लगभग सभी गली-मुहल्लों की पक्की सड़कों को खोदकर अस्त व्यस्त कर दिया गया है। इस स्थिति में बारिश के दिनों में इन सड़कों में लोगों को पैदल चलना भी दुभर हो गया है। 

मौके पर सांसद के विभागीय प्रतिनिधि ज्योतिष भगत, पूर्व पार्षद अनूप साहू, भाजपा नेता जयप्रकाश भाला, संजीव चौरसिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन